हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन की घोषणा की है उसके कुछ दिन बाद से ही गरीब लोगों के लिए कई राहत वाली योजनाओं की भी घोषणा की है जिसमें से उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को फ्री में गैस सिलेंडर देने की एक योजना भी शामिल है इस योजना के तहत आपको मुफ्त में गैस सिलेंडर मिलेगा इस योजना का लाभ आप तभी ले सकते हैं यदि आप बीपीएल कार्ड धारक हैं यानी कि आपको उज्जवला कनेक्शन मिला हुआ है अन्यथा आप इसका लाभ नहीं ले सकते

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में किया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से गरीब परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने के लिए ईंधन उपलब्ध कराना है

लाभार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए

LPG सिलेंडर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है यदि आपका मोबाइल नंबर LPG सिलेंडर  के साथ लिंक नहीं है तो परेशान ना हो जहां से भी आपका गैस कनेक्शन है वहां पर सिर्फ एक एप्लीकेशन दे कर के अपना मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं या फिर डलवा सकते हैं यदि आप लोगों को एप्लीकेशन लिखने में दिक्कत होती है तो मुझे नीचे कमेंट करके बताएं मैं इस पर एक एप्लीकेशन का फॉर्मेट डाल दूंगा तो आप लोग वैसे ही एप्लीकेशन देख कर लिख सकते हैं और वहां पर दे सकते हैं


नया सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 15 दिन का गेम रखना होगा

उज्जवला स्कीम के तहत 14.2 किलोग्राम वाली 3 सिलेंडर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में दिए जाएंगे 1 महीने में एक ही सरेंडर मुफ्त में दिया जाएगा